खिरकिया: खिड़कियां पंचायत समिति में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर गरिमामय आयोजन
Khirkiya, Harda | Apr 24, 2026 आज 24 अप्रैल शाम 5 बजे हरदा जिला पंचायत सभागृह में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों को सराहते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की चयनित ग्राम पंचायतों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।