ब्यौहारी: देवलोंद पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
देवलोंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समान-बुडवा मार्ग में घेराबंदी कर बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर और रेत से भरी ट्रॉली पकड़ी। चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने करीब 4.69 लाख रुपये मूल्य की ट्रैक्टर-ट्रॉली व रेत जप्त कर वाहन स्वामी मोनू बैस सहित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आई है।