संदेश: हर रविवार सजता है पूर्व विधायक अरुण यादव का जनता दरबार, जनता की फरियाद सुनकर जरूरतमंदों को मिलता है सहारा और समाधान
संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक एवं राजद समर्थित नेता अरुण यादव द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाले जनता दरबार में एक बार फिर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में विभिन्न गांवों से पहुंचे बुजुर्ग, महिला, पुरुष एवं जरूरतमंद लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया।