महोबा: यशोदा नगर में निर्माणाधीन राजकीय महिला शरणालय के ऊपर से निकली विद्युत लाइन के कारण निर्माण कार्य प्रभावित
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 निर्माणाधीन राजकीय महिला शरणालय के कार्य में विद्युत लाइन बाधा बन रही है। यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि शरणालय निर्माण स्थल के ऊपर से बिजली लाइन गुजर रही है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। पत्र में लाइन को शीघ्र शिफ्ट कराने का अनुरोध किया गया है ताकि निर्माण कार्य पुरा हो सकें।