बांका: डुमरिया गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को मारकर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 5, 2026 ओढ़नी डैम थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर एक वृद्ध के साथ मारपीट की गई। वहीं मंगलवार की सुबह 11:00 बजे वृद्ध का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी डुमरिया निवासी देवनारायण यादव ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर उमेश यादव, गजेंद्र यादव, अशोक यादव सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट किया। जिसमें वह जख्मी हो गए।