नवाबगंज: बाराबंकी के उच्च प्राथमिक विद्यालय से इन्वर्टर-बैटरी चोरी, चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर स्मार्ट क्लास के उपकरण उड़ाए
बाराबंकी के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गदिया में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने विज्ञान कक्ष की खिड़की की ग्रिल काटकर स्मार्ट क्लास के लिए लगाए गए इन्वर्टर और बैटरी चुरा ली।यह घटना गदिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। चोरों ने विद्यालय में घुसने के लिए लोहे की ग्रिल को निशाना बनाया और उसे काटकर अंदर प्रवेश किया।