ग्वालियर गिर्द: फार्मेसी की पूरक परीक्षा का पर्चा लीक करने के मामले में 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की डिप्लोमा फार्मेसी की 6 अप्रैल को हुई पूरक परीक्षा का पर्चा छात्रों के पेपर शुरू होने से पहले ही उनके हाथ में आ गया था।झांसी रोड पुलिस ने इस मामले में अंकेश अरविंद और जितेश कुशवाह के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें पकड़ा है।प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा है कि जितेश कुशवाह को राज ने यह प्रश्नपत्र भेजा था।