कैराना: इस्सोपुर टील गांव में धारदार हथियार से हमला और मारपीट के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
कांधला थाने में गांव इस्सोपुर टील निवासी रेखा देवी ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उन्होंने अपने घर में ही डेरी खोली हुई है। आरोप है कि 29 मार्च की शाम करीब सात बजे गांव के ही बाबू, आकाश, छोटा व हिमांशु ने वहां आकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसके तीन बच्चों के साथ भी लाठी—डंडों से मारपीट की गई।