बयाना: अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, 1100 दीपों से मंदिर जगमगाया
बयाना में अग्रवाल समाज ने शुक्रवार शाम तीन दिवसीय महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू किया। अग्रवाल पंचायती मंदिर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सामने 1100 दीपक जलाकर दीपदान हुआ। दीपों से 'श्री अग्रसेन महाराज' की आकर्षक आकृति बनी। महिला-पुरुषों ने सामूहिक महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।