पिंड्रा: फूलपुर में कारोबारी मनीष हत्याकांड के 5 आरोपियों पर ₹25-25 हजार का ईनाम घोषित
वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र में कारोबारी मनीष सिंह की हत्या में फरार 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें कि बीते रविवार को कारोबारी की पीट पीटकर हत्या की गई थी, जिसमें 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही 5 आरोपी अभी फरार है।