लखनपुर: लखनपुर अटलपरिसर के पास स्कूटी सवार युवती से पैसे से भरा थैला लूटकर नकाबपोश बाइक सवार फरार, युवती घायल
लखनपुर जिला सहकारी बैंक से पैसा निकाल कर 24 वर्षीय सविता सिंह अपने बाबा आनंदी राम और भाई आशीष सिंह के साथ स्कूटी में घर लौट रही थी। लखनपुर अटल परिसर के पास नकाबपोश बाइकसवार पीछे से आकर चलती स्कूटी के पीछे बैठे युवती के हाथों में रखे पैसे से भरा थैला लूटकर नकाबपोश फरार हो गए। इसी दौरान युवती सड़क पर गिर कर घायल हो गई।लखनपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।