सहारनपुर: सहारनपुर में नुमाईश कैम्प का कूड़ाघर हटाने को लेकर प्रदर्शन, विजयकांत चौहान ने दी आत्मदाह की चेतावनी
सहारनपुर के नुमाईश कैम्प में गंदगी और दुर्गंध फैलाने वाले कूड़ाघर को हटाने की मांग को लेकर विजयकांत चौहान के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। यदि 20 नवंबर तक समाधान न मिला तो भूख हड़ताल, और 16 दिसंबर के बाद आत्मदाह की चेतावनी दी गई।