हरदोई: सुरसा के मलिहामऊ गांव में भाजपा नेता के घर लूट की घटना पर एसपी ने सुरक्षा में लगे 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
Hardoi, Hardoi | Aug 9, 2024 सुरसा क्षेत्र के मलिहामऊ गांव में भाजपा नेता धनंजय मिश्रा के घर लूट की घटना पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।बता दें कि बीती 6 अगस्त की रात में भाजपा नेता धनंजय मिश्रा के घर अज्ञात बदमाशों ने घर घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।