हरदोई: देविया फत्तेपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | Aug 9, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के देविया फत्तेपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नकदी पार दी।सूचना मिलने पर टड़ियावां पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।जानकारी के मुताबिक टड़ियावां क्षेत्र के देविया फत्तेपुर निवासी रजनीश पुत्र लालता के यहां पर अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।