हरदोई: डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में एसपी ने किया निलंबित,सीओ ने की थी जांच
Hardoi, Hardoi | Aug 9, 2024 डायल 112 की पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामराज यादव को ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 7 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।सीओ द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल रामराज यादव को निलम्बित किया है।