दिनांक 18.06.2026 को थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुरगान के जंगल (यमुना खादर) में प्रतिबंधित पशु के अवशेषों के मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना कैराना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तगण 1.फरमान पुत्र फुरकान 2.सलमान पुत्र दिलशाद निवासीगण मौहल्ला छडियान कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली । को घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त फरमान द्वारा दिनाँक 18.06.2026 की शाम को मुगल गार्ड़न फार्म हाऊस में आयोजित वलीमे के कार्यक्रम में मांस का प्रयोग किया गया था । प्रकरण में कार्यवाही करते हुए मुगल गार्डन फार्म हाउस को भी सील कर दिया गया है। साथ ही फार्म हाउस संचालक अनीस एवं घटना में शामिल शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। थाना कैराना पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला की बाइट।
@Uppolice @dgpup @adgzonemeerut @AspShamli @aajtak @bstvlive @AmarUjalaNews @News18UP
Shamli, Uttar Pradesh | Jun 19, 2026