दंतेवाड़ा: पोंदुम गांव के बाजार पारा से बच्चे के अपहरण मामले में आदिवासी समाज का स्थानीय दुर्गा मंच में धरना प्रदर्शन
पोंदुम से बच्चे के अपहरण मामले में जिला मुख्यालय के दुर्गा मंच पर जिले भर के आदिवासी समाज के लोग इकट्ठा हुए। इस घटना के खिलाफ एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम दंतेवाड़ा के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। घर के सामने से बच्चे के अपहरण के मामले में 7 दिन बाद 7 सितंबर को सर्व आदिवासी समाज सड़क पर उतरा है।