दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा किरंदुल सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्य कार्यपालन अभियंता को सौंपा ज्ञापन
युवा कांग्रेस ने दंतेवाड़ा किरंदुल सड़क निर्माण में देरी और अव्यवस्था को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि दंतेवाड़ा से बचेली-किरन्दुल मार्ग बारिश की वजह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे जिले वासियों को काफी परेशानी हो रही है।