दंतेवाड़ा: पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने पर्चा जारी कर कबूला कि, पुरंगेल ,लोहा गांव मुठभेड़ में मारे गए नक्सली
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने पर्चा जारी किया है। मोहन ने कहा है कि, 3 सितंबर को दंतेवाड़ा एनकाउंटर में उनके 9 साथी मारे गए हैं। उनकी मौत से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। नक्सलियों ने अपने मारे गए सभी साथियों के नाम के साथ तस्वीर भी जारी की है।