अरवल: अरवल में चौकीदारों के साथ बैठक, एसपी के सख्त निर्देश: अपराध पर रखें नजर
Arwal, Arwal | Apr 19, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों द्वारा चौकीदारों को विशेष आदेश जारी किए गए। सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले अपराधों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। एसपी ने कहा कि अपराध की किसी भी कोशिश को तत्काल रोका जाए।