नर्मदापुरम में पर्यटन घाट क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग खुलेआम अवैध रूप से मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पर्यटन घाट का बताया जा रहा है।