रॉबर्ट्सगंज: चतरा ब्लाक के भरसही गांव में 'पेड़ हैं तो प्राण है' अभियान चलाया गया, विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना का हुआ विरोध
सोनभद्र के चतरा ब्लॉक के खुझ्झा भरसही गांव में "पेड़ हैं तो प्राण हैं" अभियान के तहत फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने प्रस्तावित विन्ध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि इससे किसानों की पुश्तैनी और उपजाऊ भूमि प्रभावित होगी। आम किसानों की जगह दूसरों को लाभ दिया जा रहा है।