जगदलपुर: विदेशी मिशनरियों ने बस्तर के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में जमकर फंडिंग की, सुरक्षा एजेंसियों की जांच में हुआ खुलासा
बस्तर की शांति में जहर घोलने वाली एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है जिसने देश की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। अमेरिकी मिशनरी संस्था 'द टिमोथी इनिशिएटिव' (टीटीआई) के तार बस्तर के घने जंगलों और नक्सल प्रभावित इलाकों से सीधे जुड़ते नजर आ रहे हैं।