संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत 14 जगहों पर 557 महिलाओं और बालिकाओं ने बहू-बेटी सम्मेलन में भाग लिया। पुलिस ने महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।