अतर्रा: दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ गंभीर घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Apr 27, 2026 अतर्रा। तहसील क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अधरोरी निवासी 55 वर्षीय शिवलाल पुत्र भगवान दीन बाइक से अतर्रा से अपने गांव लौट रहे थे।