रॉबर्ट्सगंज: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस लाइन चुर्क में राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने बुधवार शाम 4 बजे पुलिस लाइन चुर्क में राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की,पुलिस लाइन चुर्क स्थित कान्फ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी में विगत 03 वर्षों के आईपीसी के अपराध आंकड़ों की समीक्षा की गई ।