गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर 119 में CRT की टीम के ऑफिस का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया, डीसीपी नोएडा रहे मौजूद
1 फरवरी शनिवार को नोएडा के सेक्टर 119 में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह पहुंची इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर 119 में बने सीआरटी के ऑफिस का उद्घाटन किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है सीआरटी की टीम लगातार बेहतर काम कर रही है अब उनके लिए ऑफिस की व्यवस्था कर दी गई है।