गौतम बुद्ध नगर: चिपियाना बुजुर्ग गांव में सूने पड़े 3 घरों से लाखों रुपए की नकदी व जेवर चुराकर चोर हुए फरार, घटना CCTV में हुई कैद
ग्रेटर नोएडा में स्थित चिपियाना बुजुर्ग गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सूने पड़े 3 घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।