बारां: वार्ड 30 में व्याप्त असुविधाओं को लेकर वार्डवासियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Jun 30, 2025 नगर परिषद बारां क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 की वार्ड पार्षद अंजलि भूमलिया द्वारा सोमवार को वार्ड में व्याप्त असुविधाओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के निकले काफिले के सामने वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन किया तथा महिलाएं पानी की मटकिया सिर पर प्रदर्शन कर रही थी। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए असुविधाओं के निराकरण करने की मांग की।