पत्थलगांव: झमाझम बारिश से निखरा जशपुर का प्राकृतिक सौंदर्य, कोहरे के आगोश में समाए पहाड़
जशपुर जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी मनोरम हो गया है। बारिश के बाद पहाड़ों पर छाई घनी धुंध और कोहरे ने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया है। झरने भी पूरी तरह जीवंत हो उठे हैं और पहाड़ों से गिरता पानी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। हरी-भरी वादियों, झरनों और कोहरे से ढके पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने के लिए पर्यटक अ