हुज़ूर: कमलानगर: सब-इंस्पेक्टर ने सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी से की छेड़छाड़
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 भोपाल के कमलानगर थाना क्षेत्र में एक सब-इंस्पेक्टर ने पुलिस महकमे के ही एक सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी एसआइ घर में फर्नीचर देखने के बहाने घुसा। उसके बाद महिला को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ा और आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी बात को दबाने की समझाइश देकर घर से भाग निकला।