फिरोज़ाबाद: उत्तर पुलिस ने कौशल्या नगर वाल्मीकि बस्ती के पास खाली प्लाट से अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त एचएस 72ए शिवम उर्फ भुल्ला निवासी टापा पैंठ थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया अभियुक्त को कौशल्या नगर बाल्मीकि बस्ती के पास खाली प्लाट में सडक से 50 मीटर की दूरी पर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।