रफीगंज: हनुमान जयंती पर रफीगंज शहर के किराना पट्टी में भक्ति का माहौल, हनुमान चालीसा पाठ व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ
रफीगंज शहर के किराना पट्टी स्थित नरसिंह स्थान में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशेष सजावट कर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। गुरुवार संध्या 7:00 बजे श्रद्धालुओं के बीच में प्रसाद का वितरण किया गया। पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए।