घाघरा: घाघरा पुटो रोड पर सोना व्यवसायी से करोड़ों की लूट, परिवार में छाई मायूसी, पुलिस जांच तेज
Ghaghra, Gumla | Apr 28, 2026 घाघरा में हुई एक करोड़ से अधिक के सोना और 50 हजार नगद की लूट ने न सिर्फ एक परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदार का परिवार सदमे में है।घर में सन्नाटा, चेहरों पर मायूसी और भविष्य को लेकर गहरी चिंता साफ झलक रही है।पुलिस की जांच तेज हुई है।एसडीपीओ ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही।