कवाई मंडल की बूथ सशक्तिकरण बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन कवाई भारतीय जनता पार्टी कवाई मंडल की बूथ सशक्तिकरण को लेकर अहम बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाडा की अध्यक्षता में हाथी दिलोद में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथस्तर पर अधिक सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करना एवं केंद्र व राज्य सरकार की योजना बताना है।