मुरैना नगर: "भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल और ग्वालियर स्टेशन कमांडर ने मुरैना पहुंचकर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का निरीक्षण किया
"भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल और ग्वालियर स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ने मुरैना पहुंचकर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और नव निर्मित ईसीएचएस भवन कानिरीक्षण किया ।भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. कुशवाह एवं ग्वालियर स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर धर्मवीर सिंह जिले के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेनेपहुंचे।