बाबई: चांदला में आपसी रंजिश के चलते आरोपी महिला ने फरियादी महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक फरियादी महिला पुष्पा बाई पति कमल ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी रंजिश के चलते आरोपी महिला श्यामावती पति लखन ने फरियादी महिला से ग्राम चंदला में गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।