बाबई: बज्जरवाड़ा में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की 60 लीटर अवैध शराब जप्त आरोपी को किया गिरफ्तार मामल किया दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब ले जा रहा था। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा रविवार को बाजारवाड़ा में कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश मरकाम पिता संतोष के पास से 60 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की। जप्त की शराब की कीमत रु 9000 बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच मे लिया।