नामकुम: नामकुम स्थित JSSC कार्यालय के बाहर एडमिट कार्ड न मिलने से नाराज़ छात्रों का हंगामा
Namkum, Ranchi | Apr 11, 2026 नामकुम स्थित JSSC कार्यालय के बाहर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि रविवार को राज्य भर में उत्पाद सिपाही बहाली को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों में किया जा रहा है। दौड़, फिजिकल टेस्ट निकालने के बाद भी एडमिट कार्ड नहीं मिल रहा है।