टीकमगढ़: टीकमगढ़ से लापता बच्चा बांदा के चाइल्ड केयर सेंटर में सुरक्षित मिला, परिवार में लौटी मुस्कान
टीकमगढ़ से लापता बच्चा उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित चाइल्ड केयर सेंटर में सुरक्षित मिल गया है। अकेला पाए जाने पर चाइल्ड केयर कर्मियों ने बच्चे से बातचीत की, जिसके दौरान उसे अपने परिजनों का मोबाइल नंबर याद था। नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया और बच्चे के सुरक्षित होने की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को लेने के लिए रवाना हो गए हैं।