मोतिहारी: मोतीहारी में डीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, विभिन्न अंचलों से आए 98 आवेदन
मोतिहारी के डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 98 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन करके मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।