कोटा: सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरितालिका तीज पर्व
Kota, Bilaspur | Aug 27, 2025 कोटा क्षेत्र सहित आस पास के इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज पर्व पर निर्जला व्रत रखकर मां पार्वती एवं भगवान शिव की आराधना कर अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। यह पर्व कोटा के अलावा लोरमी, बिलासपुर, रतनपुर,दगौरी, तिल्दा बेलगहना क्षेत्र समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास मनाया गया।