नवाबगंज: जैदपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया, बलिदान को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया
बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के महान राष्ट्रवादी नेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ रविवार करीब 10:30 बजे मनाई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान और बलिदान को याद किया।