मोकामा: मोकामा प्रखंड की ओंटा पंचायत में मुख्य नाला जाम, लोग परेशान
Mokameh, Patna | Jul 29, 2026 मोकामा प्रखंड के ओंटा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में नाला जाम हो जाने के कारण जल निकासी बाधित हो चुकी है, जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है और हल्की बारिश में ही सड़क पर जलजमाव हो जाता है। स्थानीय निवासी ललन कुमार ने बुधवार को लगभग 4 बजे बताया कि इस समस्या को लेकर उसने कई बार मुखिया को सूचित किया, लेकिन नाले की सफाई नहीं की गई।