नसीराबाद: नसीराबाद के निकट जड़वासा गांव की पुलिया के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, एक जने की मौत व 3 लोग हुए गंभीर घायल
शुक्रवार को सुबह 11:30 पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक नसीराबाद के निकटवर्ती गांव जड़वासा पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया इसमें एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई हादसे में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि कर में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।