परिहार: सिरसिया से 34 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 51वीं बटालियन सिरसिया बीओपी कैंप के जवानों ने सिरसिया बॉर्डर के पास कार्रवाई कर 34 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के महोत्री जिला अंतर्गत कटैया निवासी राम एकवाल दूबे के पुत्र उमाशंकर दूबे के रुप में की गयी है.