मुज़फ्फरनगर: शहर में अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, पुलिस के हड़कंप से दुकानदारों में मचा हाहाकार, फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों के चालान कटे
रविवार को नोवेल्टी चौक से लेकर अस्पताल चौक तक यातायात पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि वे अपना सामान दुकान के अंदर रखें और सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें। जैसे ही पुलिस अभियान के दौरान मौके पर पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोग तुरंत अपना सामान अंदर समेटते नजर आए।