मुज़फ्फरनगर: ऑपरेशन चक्रव्यूह ने मचाई खलबली, तीन सगे भाइयों समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना खालापार प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक पिंकू सिंह और उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नदीम, अफजल उर्फ बबलू, मोहम्मद मनसाद, आस मोहम्मद, टोनी उर्फ अमीर, नौशाद, रिजवान को गिरफ्तार किया।