मुज़फ्फरनगर: भारत-पाक क्रिकेट मैच पर शिवसेना भड़की, पाक झंडे में लगाई आग, कहा- रिश्ते केवल दुश्मनी के, क्रिकेट मैच को किया जाए रद्द
भारत और पाक के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर शिवचौक पर शिवसेना कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और पाकिस्तान का झंडा आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भारत और पाक के संबंध केवल दुश्मनी का रूप कर चुके हैं।