मुज़फ्फरनगर: विधायक के भ्रमण के दौरान बघरा के पास अचानक सड़क दुर्घटना, 2 लोग घायल, विधायक ने घायलों को अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल
बघरा के पास अचानक एक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सड़क पर घायलों को देख क्षेत्र में भ्रमण करने निकले सपा विधायक पंकज मलिक ने अपना काफिला रुकवा दिया व तुरंत गाड़ी से उतर घायलों का हाल जानने लगे। इस दौरान विधायक पंकज मलिक ने देरी ना करते हुए तुरंत सड़क दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवको कों अपनी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल में भिजवाया।